ऊना। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग के लिए समाज का हर वर्ग आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जिला ऊना के महिला मंडल भी जिला आपदा राहत कोष में आर्थिक सहयोग को आगे आए हैं। महिला मंडल मलाहत की ओर से संदेश कुमारी व करमी देवी ने 71 हजार रुपए का चैक जिलाधीश ऊना संदीप कुमार को सौंपा है। इसके अलावा महिला मंडल घालूवाल ने भी 11 हजार रुपए की धनराशि कोरोना से लड़ाई के लिए दान की है। डीसी ऊना ने सभी महिला मंडलों का सहयोग के लिए सराहना की है।
डीसी संदीप कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल तक जिला आपदा राहत कोष में 43.76 लाख रुपए सभी के सहयोग से जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेहन मेडिकल एजेंसी ने 21 हजार, जिला सैनिक कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मेजर रघवीर सिंह ने 11 हजार रुपए, रैंसरी के प्रधान परस राम ने 11 हजार रुपए तथा केसरी देवी ने 2100 रुपए प्रदान किए हैं। इसके अलावा बैंड पार्टी खड्ड ने 10 हजार रुपए, तृप्ता देवी कौशल स्टूडियो 7 अप तथा ग्लोब ई लिंकर ने 5100-5100 व संजीव कुमार ने 2100 रुपए दान में दिए हैं। उन्होंने सभी दानियों का आभार जताया है।
