शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस से सोमवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। ये मौतें, शिमला और कांगड़ा जिलों में हुई। शिमला में 32 वर्षीय महिला और कांगड़ा में 72 वर्षीय वृद्धा की इस वायरस से मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 934 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 122 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 28, शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में 15-15, सिरमौर में 14, मंडी में 13, बिलासपुर में 8, चंबा और ऊना में 4-4, कुल्लू में 3, किन्नौर में 2 और लाहौल-स्पीति में एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 55806 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 53180 मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 304 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 1646 एक्टिव केस हैं।
