Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि आने वाले पंचायती राज चुनावों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अहम भूमिका निभाने वाला है। उनका कहना है कि अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल में हर बूथ पर कार्य कर भाजपा को सशक्त बना रहा है। इसी प्रकार, 2022 के मिशन रिपीट में भी इस मोर्चे की अहम भूमिका होने जा रही है। उन्होंने कहा कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं ऐसी बनाई हैं, जिससे समाज में इस वर्ग के लोगों को बराबर का स्थान मिल पाए। 

खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चल रही है। मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिससे समाज के ये वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उनका कहना था कि केंद्र सरकार ने हर साल एससी-एसटी के कल्याण के लिए आम बजट में जहां बढ़ोतरी की है, वहीं उनकी आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थित को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वर्ष 2020-21 के आम बजट में अनुसूचित जाति और जनजातियों के कल्याण की योजनाओं को संचालित करने के लिए 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सशक्तिकरण का अहम कार्य जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हो रहा है। हिमाचल में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम का गठन 1984 में हुआ था। हिमाचल में अनुसूचित जनजाति के लिए स्वरोजगार योजना, हिमस्वावलम्बन योजना, शिक्षा ऋण योजना, विशेष प्रशिक्षण योजना, लघु विक्रय केन्द्र योजना, हस्त शिल्प विकास योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *