Spread the love

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के स्नेह का यह पर्व समाज में एकता एवं भाईचारा स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि भाई दूज का यह त्यौहार जहां एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं यह समाज में प्रेम व स्नेह का संदेश भी देता है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed