Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि चुने गए किसी भी जन प्रतिनिधि पर संगठन व लोगों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, इसलिए उन्हें इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए। वे सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला जिला के हाल ही में चुने गए जिला परषिद व पंचायत समिति के सदस्यों व शिमला ग्रामीण से नगर निगम शिमला के पार्षदों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 

रजनी पाटिल ने कहा कि भले ही नगर निगम को छोड़ उनके यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए हैं, लेकिन उनका कांग्रेस से जुड़े रहना व उनकी कांग्रेस विचारधारा की जीत ने सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों व निर्णयों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिये कार्य करना होगा। 

शिमला ग्रामीण के विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उन पर भी उतनी ही है, जितनी विधायक होने के नाते उन पर। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि उन्हें संगठन की मजबूती के साथ साथ क्षेत्र में सगंठन विस्तार अभियान को भी तेज करना होगा, जिससे संगठन ओर मजबूत हो सकें। 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण हरिकृष्ण हिमराल ने इन चुने हुए जन प्रतिनिधियों का परिचय देते हुए कहा कि शिमला जिला में कांग्रेस संगठन विस्तार अभियान को तेज करते हुए जल्द ही सदस्यता अभियान भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय पूर्व उनकी जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति हुई है और वह जल्द ही शिमला ग्रामीण की कार्यकारणी के गठन को अंतिम रूप देकर इसे पीसीसी की मंजूरी के लिए भेज देंगे।

भाजपा का किसान, बागवान और युवा विरोधी चेहरा अब देश प्रदेश के सामने आ चुका है – विनय कुमार 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष विनय कुमार ने नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए  भाजपा की केंद्र सरकार की ग्रामीण विरोधी नीतियों से अवगत से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा को बंद कर दिया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का किसान, बागवान और युवा विरोधी चेहरा अब देश प्रदेश के सामने आ चुका है और इसके लिये लोगों को जागरुक किया जाना चाहिए। 

बैठक में एआईसीसी सचिव विदित चौधरी, चेतन चौहान, यशवंत छाजटा, विनोद जिंटा, अमित नंदा, शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य आशा कंवर, प्रियंका तंवर, अनुराधा, सुरेंद्र मोगटा, अनीता शर्मा, सुरेंद्र रेटका, डिप्टी मेयर उमा कौशल, प्रधान जितेंद्र ठाकुर, बीसीडी अध्यक्ष कौशल्या शर्मा, जीत राम ठाकुर, उपाध्यक्ष भूप राम, विक्रम वर्मा, प्रधान वनिता वर्मा, मधु, इंदर, पार्षद सत्या वर्मा, हेमलता, प्रवीण गुप्ता, ममता चंदेल, बीसीडी सदस्य लाल सिंह, विशाल, ललित, चंद्र प्रभा नेगी, मोनिता चौहान, पूनम चंद्रिका, संजय ठाकुर, अमित भरमौरी और शिमला ग्रामीण के कई अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *