Spread the love

शिमला। प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने कहा है कि चार नगर निगमों सहित नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। 

विनोद ज़िंटा ने वीरवार को यहां एक प्रेस बयान में कहा कि जनता ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को पूर्ण बहुमत देकर पूरे पांच साल के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के जनमत को प्रभावित करने के लिये जिस प्रकार से पूर्व में राजनीतिक षड्यंत्र रचा था, उसमें उसे मुंह की खानी पड़ी थी। प्रदेश पर उपचुनाव थोप कर भाजपा ने प्रदेश के लोगों पर जो बोझ डाला था, उसके लिए प्रदेश की जनता उसे कभी माफ करने वाली नहीं। प्रदेश में भाजपा मुंगरी लाल के हसीन सपने देखती रहे, उसे प्रदेश के लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है और अगले साल होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों में उसे फिर से मुंह की खानी पड़ेगी। 

ज़िंटा ने भाजपा के अधिकारियों को डराने की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिस प्रकार से बयानबाजी कर रहे हैं, उससे साफ है कि वह प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार नगर निगमों के चुनाव परिणाम को सत्ता का सेमीफाइनल नहीं कहा जा सकता। यह चुनाव केवल शहरी क्षेत्रों व ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित होते हैं। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है। प्रदेश के पांच नगर निगमों में से पहले ही राजधानी शिमला में कांग्रेस का कब्जा है, जबकि पालमपुर में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है। 

जिंटा ने कहा कि कांग्रेस कभी भी जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं करती। लोकतंत्र में जनमत का पालन पूरी ईमानदारी से करती है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने अपनी जीत का परचम लहराया है, उन्हें निर्दलीय भी समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्दलीयों के सहयोग से प्रदेश में अधिकांश जिलों में कांग्रेस अपनी जिला परिषद बनाने में सफल होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *