Spread the love

सेवानिवृत्ति ना होने से युवा को रहे रोजगार का अवसर

धर्मशाला। भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि जहां वर्तमान कांग्रेस सरकार, उनके मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की मित्रमंडली हिमाचल प्रदेश के युवाओं से रोजगार के अवसर छीन रही है, वहीं केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने में अग्रिम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 10000 से अधिक युवाओं को आउटसोर्स की नौकरी से निकाल दिया गया है, डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को एक अधिसूचना से समाप्त कर दिया गया और रोजगार के अवसर पर ग्रहण लगा दिया गया।

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक रिएंपलाइमेंट के केस सामने आ रहे हैं।‌ऐसे में युवा नौकरी ले तो ले कहां। उन्होंने कहा कि सुनने में तो यह आ रहा है कि जहां आउटसोर्स युवाओं को सरकार से निकाला जा रहा है, वहीं अपने मित्रों की बैक डोर एंट्री देकर उनको नौकरी दी जा रही है। प्रदेश की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में वर्तमान में 1007 पद कम्प्यूटर साईंस प्रवक्ता के रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 593457 युवा बेरोजगार है, अगर हम 2021-22 की बात करें तो बेरोजगारी दर 4 फीसदी था जो बढ़कर अब 6 फीसदी हो गया है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में पिछले 11 वर्षों से राष्ट्र एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और इस यात्रा में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्र सरकार की युवा सशक्तिकरण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। रोजगार मेले युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम बन गए हैं और हाल के दिनों में इन मेलों के माध्यम से 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। 

शर्मा ने कहा कि ये प्रयास केवल सरकारी नौकरियों तक ही सीमित नहीं हैं। सरकार ने 3.50 करोड़ युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ आरंभ की है। उन्होंने कहा कि कौशल भारत मिशन जैसी पहल युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, जबकि राष्ट्रीय करियर सेवा जैसे मंच नए अवसरों से जोड़ रहे हैं।

उधर, भाजपा के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा ने भाजपा के नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ प्रदेश सह संयोजक विश्व चक्षु भी विशेष रूप ने उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed