Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को स्किल डेवलपमेंट अलाउंस और राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्किल डेवलपमेंट के लिए 04 प्रशिक्षण संस्थान की निरीक्षण रिपोर्ट के बाद पैनल में जनवरी 2025 से दिसम्बर 2026 तक के लिए नवीनीकरण (रिन्यूअल) किया गया। इन संस्थानों में विंग्स कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर चौपाल, वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खनेरी रामपुर, इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर टैली ऑर्गेनाइजेशन रामपुर, वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट रामपुर शामिल हैं। 

उन्होंने बताया की चौपाल के विंग्स कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में 60 सीट डीसीए और 30 सीट एसीसीए के हैं, वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खनेरी रामपुर में ब्यूटी कल्चर और हेयर ड्रेसिंग के 20 सीट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर टैली आर्गेनाइजेशन रामपुर में डीसीए (टेलीकॉम एनालिस्ट) के 50 सीट व खनेरी रामपुर के वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में कटिंग व शेविंग के 20 सीट उपलब्ध हैं।

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत 03 आवेदन अनुमोदित 

उपायुक्त ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत जिला में 11 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिनमें से 02 आवेदन को जून माह की जिला स्तरीय समिति की बैठक में अनुमोदित किया जा चुका है और आज की जिला स्तरीय बैठक में 03 आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए अनुमोदित किया गया है। इन लाभार्थियों में जुब्बल-कोटखाई की कीर्ति काल्टा, जटोली मुण्डाघाट के सुरेंद्र और नाभा शिमला के वरुण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अन्य आवेदनों को भी औपचारिकता पूर्ण होने पर अनुमोदित किया जाएगा।                      

बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार, सदस्यों में उप निदेशक ट्रांसपोर्ट ओंकार सिंह, जनरल मैनेजर डीआईसी संजय कुमार, कार्यवाहक परियोजना अधिकारी डीआरडीए कार्तिक, एलडीएम यूको बैंक कुलवंत व प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक व आईटीआई भी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed