Spread the love

सुरेश कश्यप ने नाहन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति बैठक की अध्यक्षता की 

नाहन। शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को जिला सिरमौर के नाहन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी मिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और जिले में समिति के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को जिला में कार्यरत अधोसंरचना के विकास के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। 

सांसद‌ ने कहा कि जिला सिरमौर विकसित हो इस दिशा में सभी को समन्वय के साथ कार्य करने को आग्रह किया। उन्होंने नगर पालिका नाहन, पांवटा साहिब व राजगढ़ में प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में केंद्र प्रायोजित विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2020-21 में प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों से 29 गांव चयनित किए गए थे जिनमें से 28 गांव ने योजना के मापदंडों को पूर्ण कर उन्हें आदर्श घोषित किया जा चुका है। बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में  08 करोड़ 18 लाख 19 हजार 450 रुपए व्यय कर 4258 लाभार्थियों और  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत लगभग 02 करोड़ 67 लाख रुपए व्यय कर 1142 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया है। जिला सिरमौर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 48 लाभार्थियों को लाभांवित किया गया है।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत नगर पालिका नाहन में 317 आवासों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है और 39 आवासों का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार नगर पालिका पांवटा साहिब में 110 आवासों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है व 78 आवासों का कार्य प्रगति पर है और नगर पंचायत राजगढ़ में 62 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए है व 14 आवासों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिला सिरमौर में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 1210 आवास निर्मित किए जा चुके है व 173 आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है तथा वर्ष 2024-25 में अब तक 226 आवास निर्मित किए जा चुके है।

बैठक में जानकारी दी गई कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका नाहन में 272 शौचालय और राजगढ़ शहर में 146 शौचालय निर्मित किया गए है।  जिला सिरमौर में अब तक प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना में 11 हजार, 961 कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए।

बैठक में बताया गया कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत नाहन विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलवाला भूड़ और पच्छाद विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटि-पधोग को लाया गया है और वर्ष 2019 से 2024 तक इन ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के 38 विकासात्मक कार्य पूर्ण किए जा चुके है तथा 12 अन्य कार्य प्रगति पर है।

उपयुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक के दौरान अध्यक्ष का स्वागत किया और संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।

बैठक में विधायक पांवटा साहिब सुख राम चौधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल तथा समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *