Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एयरोस्पेस और वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने शनिवार को यहां जिला रेगुलेटरी पर्यटन विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त ने कहा कि बिलासपुर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए और चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स के तहत गोविंद सागर झील में वॉटर काइकिंग और कनोइंग ड्रैगन बोर्ड चैंपियनशिप और एयरोस्पेस के अंतर्गत बिलासपुर के बंदलाधार में जिला  स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

बैठक में एयरोस्पेस और वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं के आयोजन और बंदलाधार में पैराग्लाइडिंग साइट के सौंदर्यकरण के संबंध में चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त जिला बिलासपुर में पर्यटन की अन्य संभावनाओं पर भी सभी कमेटी के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। 

उपायुक्त बिलासपुर में बताया कि जिला में एक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बंदलादार, बहादुरपुर और लुहनू मैदान में इको कैंप का आयोजन किया जाएगा और पर्यटक को आकर्षित करने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाएगा ताकि जिला में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिले। 

पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने से जिला के युवाओं को मिलेगा रोजगार 

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के अनुसार किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोल डैम में पर्यटन वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया को मंजूरी दी। इस कदम से जहां कोल डैम में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा वहीं युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके अतरिक्त मंडी भराड़ी में झील पर जिपलाईन तैयार की जाएगी, जबकि स्काई वॉक ब्रिज निर्मित करने की भी योजना है। इसके साथ ही वे-साईड एम्युनिटीज विकसित कर पर्यटकों के लिए रेस्तरां व अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं, बिलासपुर की इकोनॉमी में भी ग्रोथ आएगी। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित जिला के सभी संबंधित अधिकारी और कमेटी के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed