Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को शिला घूंड के बगैन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे है ताकि छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध हो सके। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कम छात्रों वाले स्कूलों को मर्ज करने का फ़ैसला लिया है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाई जा सके। 

शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगैन के अधूरे भवन निर्माण को पूर्ण करने के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन का भवन आपदा से क्षतिग्रस्त हुआ था जिसका पुनः निर्माण करना अवशायक है। शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी 12 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन दोनो स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के छात्रों को आवश्यक रूप से लाभ मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके साथ-साथ हमारा ठियोग विधानसभा क्षेत्र एक सेब बहुल क्षेत्र है। बागवानों के उत्थान एवं उनकी फसल का उचित दाम उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन शुरू किया, जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। इसके साथ-साथ लोगों को दवाइयों पर मिलने वाली सब्सिडी को भी बहाल किया है। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण पर भी बल दिया जा रहा है जिससे क्षेत्र के बागवानों एवं किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 

रोहित ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का का समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने प्राप्त मांगों एवं समस्याओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई मोती लाल डेरटा, मंडल अध्यक्ष ठियोग नरेंद्र कंवर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *