Spread the love

कहा – कांग्रेस पार्टी पैसे न होने के रोने का कर रही नाटक 

सरकार के पास अपने लिए पैसे और जनता के लिए कुछ नहीं

शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में केवल और केवल वित्तीय कुप्रबंधन का बोलबाला है और सुक्खू सरकार पैसे न होने कै केवल रोना रो रही है।

सत्ती ने कहा कि सरकार के पास पैसा है और उसका इस्तेमाल वहां हो रहा है, जहां कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जहां मन करता है। एसपी ऑफिस खोलने को सरकार के पास पैसे हैं। सरकार के मित्रों के लिए भी पैसे हैं। सरकार में अनेकों कैबिनेट रैंक, 6 सीपीएस सहित अपने मित्रों को आर्थिक लाभ देना सरकार की कार्यप्रणाली के भाग बन गया है। 

सत्ती ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस के पास कर्मचारियों, गरीबों, मरीजों और विकास के लिए पैसे नहीं हैं। प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन समय पर नहीं मिली है। अपनी मांगें उठाने पर सरकार के कर्मचारियों पर इंक्वायरी बैठाई जाती है‌ और कर्मचारियों को मेमो जारी किए जाते हैं। सच तो यह है कि इस सुख की सरकार में प्रदेश में केवल दुख ही दुख है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की सरकार केवल छल, कपट और धोखे की सरकार है‌ और जनता को गुमराह करने में यह कांग्रेस सरकार माहिर है। 

सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पैसे न होने के रोने का नाटक कर रही है। ऐसा बोलकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। सरकार को केंद्र से 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि आती है और ऊपर से सरकार अपने साधनों के माध्यम से भी पैसा कमाती है, लेकिन यह धन खर्च होता कहां है। साथ ही कुछ ही दिनों बाद सरकार पैसा ना होने का नाटक रचती है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल में केवल और केवल वित्तीय कुप्रबंधन का बोलबाला है, यह पूरी तरह से फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट है। सरकार पैसे का सदुपयोग कर नहीं पा रही, डीपीआर समय पर नहीं बन रही है, करोड़ों की राशि प्रदेश से वापिस जा रही है, सरकार काम करने को राजी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल में केवल अपनों को लाभ देने के लिए ऐसा कर रही है। यानी जनता भ्रमित रहे और कांग्रेस के मित्र मौज करते रहे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश का बेड़ागर्क कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में अपने झूठ को सिद्ध करने के लिए कांग्रेस हर प्रकार का झूठ, फरेब, नकाबपोशी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed