Spread the love

शिमला‌‌। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने गवर्नमेंट सीनियर स्कैंडरी स्कूल लक्कड़ बाज़ार में अपने रेग्युलर मासिक प्रोजेक्ट सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन वेयरनेस जागरूकता के तहत 9 से 14 साल की लड़कियों व उनकी माताओं को डॉ. आर.जे. महाजन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, असिस्टेंट प्रोफेसर, कमला नेहरू हॉस्पिटल आईजीएमसी शिमला ने विस्तार से सर्वाइकल कैंसर होने के कारण व वैक्सिनेशन से उसके बचाव के महत्व बताए। उन्होंने अलग-अलग एज ग्रुप में अलग-अलग डोसेज के बारे में, जो इस बीमारी की रोकथाम के लिए दिए जाते हैं से अवगत कराया। बच्चियों व उनकी माताओं ने उनसे खुलकर बातचीत भी की। इस अवसर पर रोटरी हिल क्वींस की अध्यक्ष माला सिंह, सचिव तरुणा कौशल, कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता, पूजा गोयल एक्ज़ैक्टिव सचिव गुरप्रीत सौंद, हरप्रीत सैंबी अनुपमा गर्ग, कविता सूद उपस्थित रहे। 

माला सिंह ने बच्चों को अवगत कराया कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा इस भयानक बीमारी के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन का प्रावधान किया  है। जिसके तहत बीपीएल श्रेणी में आने वाले लड़कियों को ये इंजेक्शन मुफ्त में लगाए जायेंगे। एक इंजेक्शन की कीमत बाज़ार में 3000 रुपए से ऊपर है। इसकी दो डोस प्रति लड़की लगती है। अभी तक रोटरी हिल क्वींस ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल्स ब्योलिया, मशोबरा, पोर्टमोर और लक्कड़ बाजार में सर्वाइकल कैंसर वैक्सिनेशन अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *