Spread the love

शिमला। शिक्षक दिवस पर विधानसभा का सत्र देखने आए राजकीय उच्च विद्यालय बमोट जिला शिमला के छात्रों से विधानसभा अध्यक्ष ने पहला सवाल पूछा क्या आप में से किसी ने पिछले वर्ष यहाँ सदन में आयोजित बाल सत्र में भाग लिया था या नहीं। छात्रों का जवाब था नहीं, लेकिन उसी से प्रेरित होकर वह सदन की कार्यवाही देखने आए हैं।

 कुलदीप सिंह पठानिया ने नन्हें बच्चों से एक सवाल और किया विधान सभा क्या है और विधान सभा क्या काम करती है जवाब था विधान सभा चुने हुए सदस्यों का संस्थान है जहां कानून बनाए जाते हैं तथा प्रतिपक्ष सरकार से प्रश्न पूछती है तथा उनकी जिम्मेदारियों का उनको एहसास करवाती है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, परफेक्ट। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने अलग-अलग विद्यालय से आए विद्यार्थियों से संवाद किया। 

राजकीय उच्च विद्यालय बमोट के अलावा बहारा यूनिवर्सिटी तथा गैर सरकारी संगठन युवा के 35 प्रतिनिधि भी सत्र देखने आए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से अलग-अलग संवाद किया तथा आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही से सभी को अवगत करवाया। पठानिया ने बच्चों को भारतीय संविधान, संसदीय प्रणाली तथा संघीय ढाँचे के बारे में बच्चों को अवगत करवाया। पठानियां ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती के लिए अच्छी बात है कि आज के युवा इस प्रणाली को समझने तथा सदन की कार्यवाही देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। उन्होने कहा कि आगे आने वाला समय इसी पीढ़ी का है जिन्हें इस जिम्मेवारी को उठाना है।

 पठानिया ने इस अवसर पर गैर सरकारी संगठन (युवा) से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, संगठन के कार्य क्षेत्र तथा सदस्यता से सम्बन्घित प्रश्न भी पूछे। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा सदन की कार्यवाही देखने के लिए सभी को आमंत्रित किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed