Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 6 साल के बच्चे को ही पहली कक्षा में एडमिशन मिलेगी। भविष्य में इस नियम में किसी को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे पहले सरकार दो बार 6-6 महीने की छूट दे चुकी है। वे सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनोद सुल्तानपुरी के सवाल का जवाब दे रहे थे। 

रोहित ठाकुर ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में यह प्रावधान है और पिछले साल से हिमाचल सरकार ने भी इसे लागू कर दिया है। क्योंकि सैकड़ों बच्चों को इसमें एडमिशन को लेकर दिक्कत हो रही थी और उनका साल बर्बाद न हो इसलिए सरकार ने दो बार छूट दी। अब सरकार इसमें छूट नहीं देगी। 

विधायक विनोद सुल्तानपुरी का कहना था कि बच्चों का साल बर्बाद हो रहा है, इसलिए सरकार उनको राहत प्रदान करे। 6 से 10 दिन तक कम होने पर बच्चों को एडमिशन नहीं मिल पा रही है। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट ने निर्णय लेकर 6 महीने की छूट दी है, मगर बार-बार यह छूट नहीं दी जा सकती है। कैबिनेट ने पूरे मामले पर चर्चा करने के बाद ही निर्णय लिया है। क्योंकि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में उस पर फोकस किया गया है इसलिए इसे लागू करना भी बेहद जरूरी था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed