शिमला। इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में औषधि (मैडिसिन) विभाग में कार्यरत प्रोफेसर (डॉ.) लक्ष्मी नन्द को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा संस्थान, अमेरिकन कॉलेज ऑफ फीजिशियन द्वारा इस वर्ष के सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप (एफ.ए.सी.पी.) सम्मान से नवाजा गया है। यह फैलोशिप सम्मान संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वाेच्च चिकित्सा संस्थान, अमेरिकन कॉलेज ऑफ फीजिशियन (ए.सी.पी.) द्वारा डॉ. लक्ष्मी नन्द को चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष शोध कार्याें, उपलब्धियों एवं सहयोग के लिये प्रदान किया गया है।
वर्तमान में डॉ. लक्ष्मी नन्द इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला हिमाचल प्रदेश में औषधि विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष (यूनिट) के पद पर कार्यरत हैं जो निरंतर सर्वाेत्तम रोगी उपचार में समर्पित रहते हैं। इससे पूर्व, प्रोफेसर (डॉ.) लक्ष्मी नन्द को चिकित्सा क्षेत्र में विषेश शोध कार्यों, उपलब्धियों एवं सहयोग के लिये राष्ट्रीय स्तर पर भी चिकित्सा संस्थान, इंडियन कॉलेज ऑफ फीजिशियन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिये सर्वोच्च फैलोशिप सम्मान (एफ.आई.सी.पी) से नवाजा गया है।
