शिमला। कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रजनी पाटिल को हटा दिया है। अब उनके स्थान पर राजीव शुक्ला को प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। रजनी पाटिल को अब जेएंडके की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
