Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की जा रही 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। इस भूख हड़ताल में विद्यार्थी परिषद के आज कार्यकर्ता बैठे थे। विद्यार्थी परिषद की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के अंतर्गत यह भूख हड़ताल थी। भूख हड़ताल समाप्त करते हुए विशेष रुप से प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी व प्रांत के मंत्री राहुल राणा उपस्थित रहे । भूख हड़ताल के बाद धरना प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है की शीघ्र हमारी मांगों को पूरा करें । छात्रों से केवल tution fees ले, विश्वविद्यालय में placement cell की व्यव्स्था करे, छात्रों से continution फीस न वसूले आदि 10 सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करे। अन्यथा विद्यार्थी परिषद और अपने आंदोलन को उग्र रूप देगी और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *