कुल्लू। कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं भूमिका और रिधिमा चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। कुल्लू कॉन्वेंट की छात्राओं ने भाषा एवम संस्कृति विभाग द्वारा 3 अगस्त 2024 को देव सदन कुल्लू में “डॉक्टर यशवंत सिंह परमार” की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें 12वीं कक्षा की छात्रा भूमिका ने “टांकरी लिपि लेखन प्रतियोगिता” में द्वितीय स्थान और कक्षा 11वीं की छात्रा रिधिमा चौधरी ने भी “निबन्ध लेखन” प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। टांकरी लिपि लेखन प्रतियोगिता में इसी स्कूल एक अन्य छात्रा आशा को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जैसा कि सभी जानते हैं कि 23 जुलाई से 15 अगस्त तक कुल्लू में लगभग सभी स्कूलों में मानसून की छुटियाँ थी तो उसी दौरान इन छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत की और कुल्लू में प्रचलित टांकरी लिपि की वर्णमाला, बारहखडी, गिनती तथा टांकरी लिपि के नियमों को सीखा और लिखने का अभ्यास किया।
स्कूल के प्रबंधक निदेशक सुरेश कुमार ने तीनों छात्राओं अभिभावकों व भाषा अध्यापक को बधाई व शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
