Spread the love

शिमला। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शिमला स्थित राजीव भवन में हुआ। स्टेट एग्जीक्यूटिव की इस बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर ने की और नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुनिश्वर शर्मा भी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। हिमाचल दिवस के मौके पर आयोजित इस बैठक से पूर्व एनएसयूआई ने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को पुष्प भेंट कर याद किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। 

प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने जानकारी दी कि बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों के लिए रणनीति तैयार कि गयी। उन्होंने जानकारी दी कि एनएसयूआई के कार्यकर्त्ता सभी निर्वाचन क्षेत्र में लोगो के बीच जाकर राहुल गांधी जी की न्याय गारंटियों का प्रचार करेंगे और मोदी सरकार की जानविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत करवाएंगे। 

राष्ट्रीय सचिव मुनिश्वर शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता छात्रों व युवाओं के बीच जाकर युवा न्याय गारंटी का प्रचार करेंगे और इसी प्रकार महिलाओं, किसानों व मज़दूरों सहित अन्य विभिन्न वर्गों के लिए राहुल की विभिन्न न्याय गारंटियों का भी छात्र जोरों से प्रचार करेंगे। मुनिश्वर शर्मा ने जानकारी दी कि आने वाले समय में एनएसयूआई प्रदेशभर के कॉलेजों में छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए छात्र पंचायत कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। बैठक में प्रदेश इकाई के पदाधिकातियों सहित विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के कई सदस्यों ने भाग लिया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *