Spread the love

सुन्दरनगर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कहा है कि कांग्रेस एक बार फिर हिमाचल की तर्ज पर अब पूरे देश की जनता को ठगने के प्रयास‌ में जुट गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की 10 गारंटियों के बाद अब‌ कांग्रेस केंद्र महज औपचारिकता निभाने के लिए एक और चुनावी दस्तावेज पेश किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस द्वारा लायी गई एक किताब, जिसमें पांच न्याय, 25 गारंटियां व 300 से ज्यादा वादे हैं, क्या उस 48 पन्नों की किताब को कांग्रेस के प्रत्याशियों ने पढ़ा भी है या नहीं, यह भी सोचने की बात है।

जम्वाल ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के सोहर, बैहना और चनोल में जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमले बोले उन्होंने कहा हिमाचल में मुख्यमंत्री पद पर बैठे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि उन्होंने सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कही है, जबकि मेनिफेस्टो में एक गारंटी के रूप में आज भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि वादे कर चुनाव के बाद उन्हें भूल जाना कांग्रेस की आदत में शुमार है।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा हिमाचल की जनता की तरह इस बार देश की जनता को भी भ्रमित करने का प्रयास कांग्रेस कर रही है, लेकिन देश की जनता समझदार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में महिलाओं को ठग कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस समय आने पर इधर-उधर के बहाने खोजती रही और लोकसभा चुनावों को सामने देख कर फार्म भर कर बर्गलाने का प्रयास कर रहे हैं। आज वही कांग्रेस नारी न्याय की बात कर रही है। मंडी से प्रत्याशी कंगना कनौत के बारे में टिप्पणी, कांग्रेस के नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाती है।

जम्वाल ने कहा कि युवा न्याय पर बात करने वाली कांग्रेस हिमाचल में आज तक युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। आज लगभग सभी युवा सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आते हैं। रोजगार देने वाले कार्यालय को बंद कर दिया गया। बात-बात पर झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री आज 15 माह में एक भी युवक को रोजगार नहीं दे पाई है। लेकिन देश की जनता समझदार है और वह इन दोहरे चरित्र वाले दल का साथ देने के बजाए विकसित भारत की और बढ़ रहे राष्ट्र का साथ देने का मन बना चुकी है।

विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि इस बार कांग्रेस की गारंटियों पर विकसित, सशक्त, संगठित भारत का संकल्प जो प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है, भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 4 जून को परिणाम के साथ ही एक और हैट्रिक लगाकर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर प्रताप ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, कर्म चंद चोपड़ा जिला परिषद सदस्य, सुन्दर राम बीडीसी सदस्य, सुरेन्द्र कुमार, लालमन उप प्रधान, लेखराज भारद्वाज, राम प्रकाश, बनारस पूर्व प्रधान, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश कुमार, सोहनलाल, रोशन, तुलसी राम, प्रकाश, कैप्टन रोशन वर्मा, जगरनाथ निशा, नीलम, जगदम्बा, बलवंत, प्रेम लाल, नन्द लाल, कांशीराम, श्यामलाल, राकेश, मनीष, शिवराज, गगन, दिलवर उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *