Spread the love

रामपुर बुशैहर। अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपमण्डलाधिकारी (ना.) रामपुर निशांत तोमर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान मेला समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया ताकि मेले का सफल आयोजन संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि मेले में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए।

राज्यपाल करेंगे मेले का शुभारंभ

11 नवम्बर, 2023 को राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल प्रातः 11 बजे रामपुर पहुँचेंगे और अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला का शुभारंभ करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि शिरकत

11 नवम्बर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। प्रथम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय होंगे जो लोगों का मनोरंजन करेंगे।

12, 13 व 14 नवम्बर की सांस्कृतिक संध्याओं में यह होंगे मुख्यतिथि

12 नवम्बर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता स्थानीय विधायक नंद लाल करेंगे। इसी प्रकार, 13 नवम्बर, 2023 को मेला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं युवा सेवाएँ व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा सांसद लोकसभा प्रतिभा सिंह करेगी।

14 नवम्बर, 2023 को मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे तथा लोक निर्माण एवं युवा सेवाएँ व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह व स्थानीय विधायक नंद लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed