Spread the love
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को शिमला ग्रामीण के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर यहां रह रहे आवासियों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने फल, मिठाईयां और स्वच्छता किट भी वितरित किये। इस अवसर पर लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ किया। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक इसका आयोजन किया जाएगा। इस सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और राज्य रेडक्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा घर-द्वार पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
राज्यपाल ने परिसर का दौरा कर, उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं और भोजन व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया। वर्तमान मेें आश्रम में 50 वृद्धजन रह रहे हैं, जिनमें 32 पुरुष और 18 महिलाएं हैं। उन्होंने प्रबंधन को बेहतर सफाई व्यवस्था और आवासीयों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध करवाया जाना चाहिए ताकि उन्हें ऐसे संस्थानों में परिवार की अनुभूति प्राप्त हो। उन्होंने प्रबन्धन को सभी वृद्धजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
खंड चिकित्सा अधिकारी अर्जित शर्मा ने आवासियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा, राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की उपाध्यक्ष डॉ. किमी सूद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *