शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते जुंगा के समीप जंगल में शिमला साइक्लिंग एसोसिएशन एवं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा 250 देवदार रोपे गए। इस अभियान में शिमला के 25 युवा साइक्लिस्ट ने भाग लिया। इन साइक्लिस्ट ने शिमला से जुंगा तक साइकिल चलाकर “गो ग्रीन इनिशिएटिव” का समर्थन किया।
इस उपलक्ष्य पर हस्तपा के प्रेसिडेंट मोहित सूद, शिमला साइक्लिंग एसोसिएशन के प्रेसीडेंट विपुल सूद, ब्लॉक फॉरेस्ट डेवलपमेंट ऑफिसर अविनाश, स्थानीय लोग एवं मुख्य रूप से युवा साइक्लिस्ट उपस्थित रहे। इस प्रकार के प्लांटेशन ड्राइव ग्रीन एरिया को बचाने एवं बढ़ाने में सहायक होते हैं। युवाओं का इस प्रकार में भाग लेना प्रेरणादायक है और ऐसे कार्यकम संस्था द्वारा भविष्य में भी होते रहेंगे।
