Spread the love

शिमला। हाल ही में हुई भारी बारिश से उत्पन्न आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपने एक दिन के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के निर्णय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्वागत किया है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य शिक्षक संघ का यह निर्णय सराहनीय है और यह समाज के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस संकट के समय में प्रदेश के शिक्षकों द्वारा दिखाई गई यह एकता और सहानुभूति आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर इंदौरा के विधायक मलेंदर राजन भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *