Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी पुण्यतिथि पर 21 मई को सभी ब्लॉकों में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिलाध्यक्षों से पार्टी के सभी पदाधिकारियों अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों की अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
कांग्रेस महासचिव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में 21 मई को राजीव गांधी की शहादत पर, जिन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी, को कांग्रेस उनकी याद में इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी।
अमित पाल सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *