Spread the love
शिमला। नगर निगम शिमला के छोटा शिमला के पार्षद सुरेंद्र चौहान निगम के महापौर चुने गए हैं।वहीं, टूटीकंडी वार्ड की पार्षद उमा कौशल निगम की उप-महापौर निर्वाचित हुई हैं। शहरी विकास विभाग के निर्देशों के पश्चात जिला प्रशासन ने सोमवार को यहां बचत भवन में इन पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया। निर्वाचित पार्षदों में से पार्षद सुरेंद्र चौहान का नाम नाभा की पार्षद सिमी नंदा और उपमहापौर पद के लिए पार्षद राम रत्न वर्मा ने उमा कौशल का नाम प्रस्तावित किया।
इस दौरान इन दोनों पदों के लिए एक-एक नाम प्रस्तावित हुए। इसके चलते कार्यकारी उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने महापौर पद के लिए सुरेंद्र चौहान और उप महापौर पद के लिए उमा कौशल का नाम सर्वसम्मति के साथ विजयी घोषित किया। यह निर्वाचन प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह की देख रेख में पूरी हुई। उन्होंने नव निर्वाचित पार्षदों को पद की शपथ भी दिलाई। महापौर और उप महापौर पद पर निर्वाचन के पश्चात कार्यकारी उपायुक्त ने उनको भी पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उन्होंने नव-निर्वाचित महापौर, उपमहापौर और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान शिमला के नव-नियुक्त महौपार सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने सभी पार्षदों के सहयोग से शहर के विकास को सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक आईडी लखनपाल, विधायक हरीश जनारथा, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य लोग इस दौरान उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर और उप-महापौर को बधाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरेंद्र चौहान को शिमला नगर निगम का महापौर और उमा कौशल को उप-महापौर के पद पर चुने जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नव निर्वाचित महापौर एवं उप- महापौर के नेतृत्व में शिमला शहर विकास की नई बुलंदियां हासिल करेगा और शहर की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। उन्होंने शिमला के प्राचीन गौरव को बनाए रखने तथा शहर को साफ-सुथरा बनाने में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *