Spread the love
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को शिमला नगर निगम के खलीनी और जाखू वार्ड में धुआंधार प्रचार किया। डॉक्टर बिंदल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला है और इस जोश से हमें पूर्ण विश्वास है कि भाजपा नगर निगम शिमला में पूर्ण बहुमत हासिल जा रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पूरे शिमला में हमारी नगर निगम ने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यही कारण है कि जनता भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि अगर सच में कोई विकास कर सकता है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। हमारी पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दृष्टि पत्र के सभी वायदों को पूरा करेगी। शिमला में चाहे सफाई की व्यवस्था हो, पानी की व्यवस्था हो या बिजली की व्यवस्था हो उसको भारतीय जनता पार्टी ने और सुदृढ़ बनाया है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में जनता फर्क समझ गई है और इस बार 2 मई को जो मतदान होने जा रहा है उसमें यह स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम में एक बार और परचम लहराने वाली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *