Spread the love
ऊना। विश्व रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर 8 मई को जिला स्तरीय रेड क्राॅस कार्यक्रम ऊना जिले के बंगाणा में आयोजित होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ईएनटी, आंख, स्त्री रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग द्वारा भी स्टाॅल लगाया जाएगा तथा क्वाथ का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजीयोथैरेपी और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा हिमकेयर और आयुष्मान का भी स्टाॅल लगाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि रेड क्रॉस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड भी बैठेगा, जो दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी करेगा। उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, वाॅकिंगस्टिक, हियरिंगएड चिकित्सीय उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने एसडीएम बंगाणा को निर्देश दिए कि जिन पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण करने हैं उन्हें पूर्व में ही सूचित किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि 20 अप्रैल को बंगाणा में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में असैस्मेंट कैंप लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस रेड क्रॉस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम बंगाणा को निर्देश दिए कि वह टीमों का गठन करें और उन्हें आवश्यक कार्य सौंपे। स्थानीय ग्राम पंचायत के अतिरिक्त रेड क्रॉस से जुड़े व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 8 मई को बंगाणा में पहुंच कर रेड क्रॉस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बनाए गए रेड क्राॅस के गु्रपों में शामिल किए गए विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। इस मौके पर रोड सेफ्टी और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।
बैठक में एडीसी महेंद्रपाल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, एसी वरिन्द्र शर्मा, एसडीएम बंगाणा, सीएमओ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *