Spread the love
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि बजट सत्र के आयोजन को लेकर विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से सजग है तथा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के आयोजन में कोई कमी न रहे, इस बाबत विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग विद्युत तथा अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
पठानिया ने कहा कि विशेषकर लोक निर्माण विभाग तथा लोक निर्माण (विद्युत) के अधिकारी विधान सभा सचिवालय भवन तथा परिसर में चल रहे विकासात्मक तथा मुरम्मत कार्यों में तेजी लायें तथा परिसर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने में कोई कोताही न बरतें व समय रहते कार्य पूर्ण करें। बता दें कि 14वीं विधानसभा का दूसरा सत्र 14 मार्च, 2023 से आरम्भ होगा तथा यह सत्र 6 अप्रैल, 2023 तक चलेगा।
पठानिया ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा सदन में पूछे जाने वाले प्रश्न भी सदस्यों से प्राप्त हो रहे हैं। पठानिया ने कहा कि यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है तथा सभी सदस्यों को प्रश्नों के माध्यम से तथा सदन में चर्चा के दौरान अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बधित समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाना चाहिए तथा सरकार को अपने अनुभव व वरिष्ठता के आधार पर तर्कों सहित बहुमुल्य सुझाव देने का प्रयास करना चाहिए तथा समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed