Spread the love

शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा है कि जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी को प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए शिमला जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पूरे तालमेल से व उनके मार्गदर्शन से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इसी उद्देश्य से जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को पूरी तवज्जो दी गई है।
शिमला जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ एक संवाद में छाजटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा व ताकत के साथ कार्य करने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास बहुत ही तजुर्बे वाले नेता और कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हमेशा ही पार्टी की एकता और एकजुटता के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि शिमला जिला ग्रामीण कमेटी के पास बहुत ही अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ताओं को उन्होंने अपनी इस टीम में शामिल किया है।
छाजटा ने कहा कि शिमला जिला ग्रामीण में कुसम्पटी, शिमला ग्रामीण, चौपाल, ठियोग, जुबल-कोटखाई, रोहड़ू व रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के निम्न वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लिए गए हैं। इनमें प्रेम कैंथला, जोगिंदर चौहान, किरण दत्ता, देवेंद्र खुराना, सोहन लाल, दिनेश चौहान, रिपन लाल, पुष्पा काल्टा, जगदीश चौहान, ओम प्रकाश, रमेश शर्मा, हेम सिंह वर्मा, अतर सिंह, श्रीकांत शर्मा, उमा दत्त भारद्वाज, महेश्वर वर्मा, हरदयाल शर्मा, केदार चौहान, सतीश वर्मा, खेल चंद नेगी, कृष्ण चौहान अनंतराम, अमरचंन्द थानटा, देवेंन्द्र नेगी, ओमकार सुनटा, शारदा ठाकुर, गिरधारी लाल जनारथा, गुमान सिंह, भीम सिंह झालटा, लायक राम ओसटा, मोतीलाल सिसटा, लोकपाल छाजटा, रमेश चौहान, सुरेंद्र गुप्ता, नाथूराम भारद्वाज, प्रेम गुप्ता, रंगील चौहान, बसंत सिंह ठाकुर, श्याम सुंदर, तेज राम शर्मा, मस्तराम वर्मा, लीला शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रताप कोल, नरेश चौहान, रोशन लाल, राजेंद्र रानटा, सबला राम, हरि चंद मेहता , चेत वर्मा, मोहन वर्मा, रमेश चौहान शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed