पालमपुर। महिलाओं का सामजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने अनेकों कार्यक्रम आरंभ किए हैं। महिलाओं में समाज और देश के लिये बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की ताकत रखती हैं उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
यह बात विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुलह में महिला मंडलों व जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष व अपनी ऐच्छिक निधि से चेक वितरण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर 8 महिला मण्डलों को गैस चूल्हे वितरित किये गये और 167 लाभार्थियों को लगभग 13 लाख रुपए के चेक वितरित किए।
विपिन परमार ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुलह विधान सभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सुलह निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और परिवहन में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। सुलह के गांव- गांव तक सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने और उनकी मूलभूत जरुरतों को पूरा करने को अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की है।
धन्यवाद बाइक रैली में लिया भाग
परमार ने भाजयुमो द्वारा आयोजित नाल्टी पुल से बाबा सिद्धरूपी सुलह तक धन्यवाद बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने भी धन्यवाद बाइक रैली में बाइक की सवारी की।
