Spread the love
पालमपुर। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोदा में शहीद हवलदार सिकंदर रनौत की यादगार में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक दिवसीय कब्बडी मैच के समापन समारोह की अध्यक्षता की। कबड्डी प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया था। परमार ने कहा कि सरकार, प्रदेश के खिलाड़ियो की प्रतिभा के निखार के लिये बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा इसके अलावा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर देने करने के लिए 3 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है।
परमार ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने पर ही वास्तविक आनंद की अनुभूति होती है। खेलों से हमारे भीतर नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का विकास होता है। युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवा प्रतिभा को निखारने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत भी किया और उन्होंने खेल प्रतियोगिता करवा रहे प्रबंधक को अपनी तरफ से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रागनी, प्रधान ननाओं लवलीन परमार, प्रधान रैपुर राजीव, बीडीसी सदस्य अजय कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप अवस्थी, सुरेश शर्मा अर्जुन चैधरी अजय कुमार बीडीओ सिकंदर कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *