Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का फिर से विस्तार किया है। इसके तहत पार्टी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 3 कार्यकारी सदस्य, 42 सचिव, 7 प्रवक्ता, 2 मीडिया पेनेलिस्ट बनाए गए हैं। वहीं, शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर भी नई तैनाती की गई है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत अतुल शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक सतपाल रायजादा, सोहन लाल ठाकुर, अरुण शर्मा (सोलन), सुनील शर्मा (बिट्टू), अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची को पार्टी का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, विनीत गौतम, संजय चौहान, आनंद कौशल, सुधीर आजाद व देवेंद्र खुराना को उपाध्यक्ष के पद पर तैनाती दी गई है। उधर, बृज मोहन सोनी, पवन ठाकुर, अजय वर्मा, संजय राणा, रितेश कपरेट, विकास ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर (खांड), धर्मेंद्र धामी, बलविंद्र सिंह, अविनाश कपिला, विवेक कुमार और महेंद्र स्तान को प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस हाईकमान ने मोहन झारटा, सुरेश कुमार चौहान और देसराज गौतम को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। 

उधर, पार्टी ने 42 नए सचिव बनाए हैं। इसमें सुशील कौल, अतुल कड़होता, बलदेव ठाकुर, हेमंत शर्मा, वीरेंद्र कटोच, नागेश्वर मनकोटिया, भूपेंद्र कंवर, निशांत ठाकुर, संजय भंडारी, योगेश्वर सिंह, गोबिंद ठाकुर, जगदीश रेड्डी, जितेंद्र गुलेरिया, रूपिंद्र ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, राजीव राणा, मनोज कुमार, उत्तम शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश सहोता, सुनील शर्मा, पुनीत मल्ली, योगेश कुमार सैनी, महेंद्र ठाकुर, धर्मिला हरनोट, चंद्रशेखर शर्मा, शमशेर ठाकुर, जगरूप सिंह राणा, कृष्ण चंद, चंद्र मोहन, सुभाष ठाकुर, विजय चौहान, राजेश ठाकुर, अजय मरवाह, विनीत विज, अरुण मेहता, धर्मेंद्र गोयल, राजेश वर्मा, वीरेंद्र मनकोटिया, महेंद्र झरैइक, नासिर हुसैन और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

इस बीच, पार्टी हाईकमान ने अमित भरमौरी, रुपिंद्र कंवर, अशोक हिमाचली, राजीव कुमार, संजीव गुलेरिया, जीएस तोमर और सौरभ चौहान को प्रवक्ता और राजेंद्र मोहन व राजीव जस्पा को मीडिया पेनेलिस्ट नियुक्त है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *