Spread the love

बिलासपुर। इंटरनेशनल फैडरेशन फार रेड क्रीसैंट के भारत, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव कलस्टर हैड उदया रेगमी ने बुधवार को जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने सोसाइटी के कार्याकारी सदस्यों तथा वालंटियरों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक की।
इस अवसर पर उदया रेगमी ने जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सुविधा के लिए संचालित लंगर का भी अवलोकन किया और लंगर व्यवस्था की प्रंशसा की। साथ ही लंगर में रेडक्रॉस द्वारा प्रदान की गई रोटी बनाने वाली मशीन को भी देखा। उन्होने अस्ताल प्रबंधन से कहा कि अस्पताल को डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक के विस्तार और जनकल्याण के लिए किसी भी उपकरणों की आवश्यकता है तो रेडक्रॉस के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा ब्लड बैंक में योगदान, आपातकालीन ब्लड सहायता, मरीजा को एम्बुलैंस की उपलब्धतता सहित जिला को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के संदर्भ में किये जा रहे कार्यों बारे भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
बैठक में उदया रेगमी ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा मरीजों, दिव्यांगजनों, महिलाओं की मदद के लिए आरम्भ की गई विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की और उनकी सराहना करते हुए कहा कि जिला रेड क्रास सोसाइटी ने हैल्थ कैम्प, जागरूकता कार्यक्रमों, बल्ड डोनेशन कैम्प, पौधारोपण, स्वच्छता, पर्यावरण, सामुदायिक जागरूकता, आपदा प्रवंधन, दस दिवसीय बूट कैम्प, एक दिवसीय ओपन हाउस के माध्यम से जनता से जुड़ने व मदद करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जिला रेडक्रॉस द्वारा कोविड महामारी के समय में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
रेगमी ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के अपने कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता होने पर इंटरनेशनल फेडरेशन फार रेड क्रीसेंट के माध्यम से धन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल फैडरेशन फार रेड क्रीसेंट जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के वालंटियरों को रेडक्रॉस से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में और अधिक दक्ष बनाने में सोसाइटी के आग्रह पर भविष्य में प्रशिक्षण प्रदान करने में मदद का इच्छुक करेगा। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी से आग्रह किया कि राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से अपनी भविष्य की आवश्यकताओं और जरूरतों की जानकारी साझा करें, ताकि इंटरनेशनल फेडरेशन फार रेड क्रीसेंट के माध्यम से इन आवश्यकताओं के लिए मदद की जा सके।
इस अवसर पर जिला अस्पताल कल्याण शाखा अध्यक्षा अनुपमा राय ने मुख्य अतिथि को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा रेडक्रॉस की स्वयंसेवी प्रेरणा शर्मा ने मुख्य अतिथि को हाथों से निर्मित पोट्रेट चित्र प्रदान किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, सचिव राज्य रेडक्रॉस संजीव शर्मा, जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी हरीश मिश्रा, जिला कल्याण अधिकारी उर्मिला पटियाल, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी प्रियंका राणा, डॉ. भूपिंदर, रेड क्रॉस के कार्यकारी सदस्य, सचिव रेडक्रॉस अमित कुमार, अजय उपाध्याय, विजय राज उपाध्याय, सुशील पुंडीर, अनीश ठाकुर, सत्येन शर्मा, भूपेंद्र टाडू, नीरज पालीवाल, नीलम टाडू, चंदन शर्मा, ललित डोगरा, नैंसी, आरती, निखिल शर्मा, धनंजय शर्मा, अवनीत, सौरभ, नायली खातून सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *