Spread the love

मंडी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि लारजी पन विद्युत परियोजना के जलाशय से गाद की निकासी के लिए 26 जून को प्रातः 6 बजे से 27 जून को प्रातः 6 बजे तक बांध के सभी गेट खोले जाएंगे, जिस कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ सकता है ।
उन्होंने आम लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि इस दौरान ब्यास नदी में जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियात बरतें और नदी के किनारे न जाएं। उन्होंने लारजी पन विद्युत परियोजना प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि वे इस दौरान लोगों तथा पर्यटकों को विभिन्न प्रचार माध्यमों द्वारा ब्यास नदी के समीप न जाने बारे जागरूक करें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *