शिमला। राजधानी शिमला के एसडीए फेज़ 2 हिमुडा अलाॅटीज़ वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा डीएवी स्कूल न्यू शिमला में आयोजित चार दिवसीय योगा कैंप और दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का समापन मैक्स हॉस्पिटल मोहाली के हृदय रोग प्रखयात डाॅ दीपक के लैक्चर से हुआ। सोसायटी के सचिव अमरपाल कोछर ने जानकारी देते हुए बताया कि योग शिविर का संचालन श्रीश्री रवि शंकर के शिष्यों नेहा शर्मा, गोपाल कृष्ण वैद्य, अभय शर्मा, संजय शर्मा व सीमा गुप्ता ने किया। इस शिविर की विशेषता यह रही कि मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मोहाली के कार्डियो सर्जन डॉक्टर दीपक पुरी, जो कि शिमला से ही संबंध रखते हैं, अपनी पूरी टीम के साथ दोनों दिन उपस्थित रहे। अगले दिन 12 जून को 10 बजे से फिर शिविर में स्थानीय डाक्टर भी मरीजों की निशुल्क जांच के लिए उपस्थित रहे। लगभग 300 लोगों ने जिसमें 80 से 90 वर्ष के लोग भी जांच के लिए पहुंचे। उधर, डॉक्टर दीपक पुरी के कोविड के पश्चात हृदय रोग की रोकथाम, देखभाल और स्वस्थ रहने पर दिए गए लेक्चर में रामाकृष्ण मिशन के स्वामी तनमहिमान्दा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, Sai Engineering संस्थापक guest of honour रहे। मुख्य अतिथि को सोसायटी की अध्यक्ष मालावसिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने इस कैंप के मुख्य संयोजक पी मार्क तेल और मैक्स हॉस्पिटल की टीम खासकर डॉ. दीपक पुरी का इस कैंप को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने ऐज केयर ऑफ इंडिया, भारतीय विकास परिषद और डीएवी स्कूल का भी पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
