शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को पुलिस भर्ती के पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ब्लॉकों व जिला मुख्यालयों में कांग्रेस नेताओं ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
चौधरी ने इस दौरान मांग की कि इस पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से अथवा न्यायिक जांच करवाई जाए। उन्होंने इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला और उसे इसके लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सत्ता से जुड़े प्रभावशाली लोगों के शामिल होने से इंकार नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द कर इसकी जांच के नाम पर एसआईटी का गठन कर इतिश्री कर दी है, जबकि इस परीक्षा में बैठे 70 हजार बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक आदर्श सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, अमित नंदा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, शशि शेखर चीनू, देवेंद्र चौहान, अरुण शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, आंनद कौशल, अनिल चौहान, शशि मेहता, किरण धांटा, शशि बहल, राजकुमार शर्मा, आकाश कुमार, सोनिया चौहान, आकाश सैनी, अमृत पाल, रवि राणा, विनीश ठाकुर, अमित शर्मा, नीरज बक्शी, प्रभा वर्मा, उमा, मुस्कान, संजीव मेहता, अमनदीप, भूपेंद्र वर्मा, साहिल भास्कर, आशीष कुमार व रोहित ठाकुर मुख्य थे।
