Spread the love

काजा। मनाली-लेह मार्ग बारालाचा दर्रे से छोटे वाहनों के लिए हर दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा। लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने उक्त मार्ग पर निरीक्षण किया, जो सफल रहा। वहीं वाया शिंकुला मार्ग पहले ही खोला जा चुका है। जिलाधीश नीरज कुमार ने बताया कि छोटे वाहनों के आवाजाही खोल दी गई है। अब लोग छोटे वाहनों के माध्यम से बारालाचा दर्रे से होकर जा सकते हैं। लेकिन फिलहाल ट्रक और दोपहिया वाहनों के जाने पर पाबंदी रहेगी। ट्रक और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए आगामी कुछ दिनों में जब मार्ग पर परिस्थिति सही होगी, उसका आंकलन करने के बाद शुरू की जाएगी। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की कि चिन्हित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। इसके साथ ही पुलिस विभाग को पार्किंग और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *