Spread the love

शिमला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर विभिन्न विकासात्मक कार्यों से अवगत कराया। 
भारद्वाज ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में झुग्गियों में रह रहे गरीबों को सम्पत्ति का अधिकार देने के लिए शहरी विकास विभाग द्वारा लाए गए विधेयक को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। अब शीघ्र ही इसकी अधिसूचना होगी। भारद्वाज ने कहा कि राज्यपाल से सहकारिता क्षेत्र में कृषक उत्पादक संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र की तर्ज़ पर प्रदेश अपनी एक योजना बना रहा है और ऐसा करने वाला हिमाचल प्रथम प्रदेश होगा। इस दौरान स्मार्ट सिटी व शहरी विकास विभाग के कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। भारद्वाज ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इस दौरान विकासात्मक कार्यों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने विभाग के कामों की सराहना की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *