Spread the love

नाहन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मार्च, 2022 को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की लागत कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री 31 मार्च को प्रातः 11ः15 बजे कफोटा में राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन का लोकार्पण के उपरांत विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11ः55 पर उपमण्डल दण्डाधिकारी कार्यालय कफोटा का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 12ः15 बजे मुख्यमंत्री कफोटा के समीप पाब में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *