Spread the love

ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि टकारला तथा रामपुर मंडी के सुदृढ़ीकरण पर 5 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने पर सरकार यह पैसा व्यय करने जा रही है। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि रामपुर मंडी में 1.97 करोड़ की लागत से अनाज की खरीद का केंद्र तथा शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 4.12 लाख रुपए की लागत से बिजली का कार्य करने के अलावा 12.17 लाख रुपए से ग्रेडिंग शैड बनाया जाएगा। वहीं, टकारला मंडी में 1.02 करोड़ रुपए से एपीएससी का कार्यालय तथा नई दुकानें बनाकर विस्तार करने की योजना है। साथ ही 91.32 लाख रुपए से शैड का निर्माण होगा, जबकि 18.16 लाख रुपए से टॉयलेट ब्लॉक बनाया जाएगा। वहीं 12.17 लाख रुपए की लागत से ग्रेडिंग शैड बनाया जाएगा। 

कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार मंडियों में व्यवस्थाएं मजबूत बनाने को लेकर गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट 2022-23 में भी 15 करोड़ रुपए प्रदेश में चार अनाज मंडियों के निर्माण के लिए रखे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना के रामपुर के साथ-साथ बिलासपुर के मजारी तथा कांगड़ा जिला के रियाली व मिलवा में अनाज मंडियों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में घोषणा की है कि आगामी रबी सीज़न के लिए प्रदेश में 11 स्थानों पर अनाज की खरीद की जाएगी। जहां पर किसानों की सुविधा के लिए ग्रेडिंग व सफाई के लिए मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स तोल मशीनें, खुला मंच, पार्किंग, बैठने की उचित व्यवस्था तथा शौचालय आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्या सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *