Spread the love

शिमला। भाजपा के राज्यसभा सीट के उम्मीदवार डॉ. सिकंदर कुमार ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन  सिंह परमार, उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. सिकंदर कुमार विधानसभा प्रातः 10:20 पर पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया, उसके बाद डॉ. सिकंदर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से उनके कक्ष में मिले, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। नामांकन प्रातः 11:05 बजे भरा गया। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव को लेकर सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में डॉ. सिकंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने राज्यसभा सीट के लिए डॉ. सिकंदर कुमार को उम्मीदवार घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से है और अपने संघर्ष से वह इस मकाम पर पहुंचे हैं। डॉ. सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है। वह पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।मुख्यमंत्री ने डॉ, सिकंदर कुमार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि डॉ. सिकंदर कुमार संगठन को मजबूत करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी, अपितु पार्टी ने खुद उनका चयन किया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी डॉ. सिकंदर कुमार को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed