Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करेगी। वे रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा तथा कांग्रेस सरकारों के समय के विकास कार्यों से आम जनता को अवगत करवने को कहा और भाजपा के दुषप्रचार को बेनकाब करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पार्टी एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा कि मेहनती लोगों को पार्टी में काम करने के अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से ईमानदारी व एकजुटता से पार्टी हित में अपने अपने क्षेत्रों में कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि हम सब को वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली का लोगों के बीच जाकर बेनकाब करने की आवश्यकता है। 
राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं व कार्यक्रम बनाएं व उन्हें क्रियान्वित किया, जिनके परिणामस्वरूप आज समाज के सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति किये जा रहे दुषप्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष दिलावर चौधरी ने सभी को संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी का ओबीसी विभाग मजबूती से कार्य कर रहा है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमें संगठन की मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का हमेशा पूर्ण सहयोग मिलता है और उनके नेतृत्व में आज हिमाचल में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जमीन से जुड़े साधारण कार्यकर्ता को पार्टी में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed