Spread the love

हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लम्बलू में 165 करोड़ रुपए लागत की 19 विकासात्मक परियाजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने नाबार्ड के तहत 1.78 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित घुराड़ गांव के सम्पर्क मार्ग, नाबार्ड के तहत 85 लाख रुपए की लागत से निर्मित तरोपका से स्वाहलग सम्पर्क मार्ग, हर घर नल से जल योजना के तहत दुगा पंजाली, कल्लार कटोच, कल्लार पुरोथान लम्बलू, भारी भलेरा, कंगरू गसोता, भल्ला जमाली मन्दिर और थाना गुम्मर के लिए 38.31 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना, नाबार्ड के तहत 2.28 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित गांव बराल से दुगनेहरी सम्पर्क मार्ग, 4.43 करोड़ रुपए की लागत से ससान से बालेटा खुराद के सुधार कार्य और चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में 93 लाख की लागत से निर्मित 800 एलपीएम क्षमता के पीएसए ऑक्सीजन संयत्र का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.18 करोड़ रुपए की खानेऊ पंडोला दुघली नुहारा से संपर्क मार्ग, 3.17 करोड़ की बहुतकनीकी महाविद्यालय बरू में हेलीपैड, ग्राम खतवीन के लिए सुखर खड्ड पर 3.93 करोड़ का पुल, 66 लाख रुपए की राजकीय उच्च पाठशाला नालंगर में परिसर विकास के तहत 4 क्लास रूम,  22.65 करोड़ रुपए की नलटी से गलौरा मार्ग के सुधार एवं चौड़ीकरण, खेती योग्य भूमि और अन्य संपत्ति की सुरक्षा के लिए 6.85 करोड़ रुपए की कुन्नाह खड्ड और विभिन्न नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य, 1.35 करोड़ की उठाऊ जल आपूर्ति योजना मस्याना बाजुरी के सुधार और संवर्द्धन कार्य, 1.13 करोड़ रुपए की उठाऊ जल आपूर्ति योजना खगल भटवारा के सुधार एवं संवर्द्धन कार्य, 85 लाख की उठाऊ सिंचाई योजना नलटी का सुधार, 7.72 करोड़ रुपए की उठाऊ सिंचाई योजना नलटी और टिक्कर चालोखर के संवर्द्धन कार्य, ब्रहलारी में 58.73 करोड़ रुपए से बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय, हमीरपुर में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू में 7.80 करोड़ रुपे के यांत्रिक खण्ड तथा 40 लाख के उमापति गौ धाम लम्बलू की आधारशिला भी रखी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *