Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन में भेंट की।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के सेब उत्पादकों के हित में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के सेब भारतीय बाजार में आ रहे हैं, जिससे राज्य की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने औद्योगिक विकास अनुदान योजना को दो वर्ष और बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू वर्ष में समाप्त हो रही है।
उन्होंने बद्दी में फार्मा परीक्षण केन्द्र शीघ्र स्थापित करने के बारे में भी चर्चा की, जिससे स्थानीय फार्मा उद्यमियों को राज्य में ही उनके उत्पादों को परीक्षण करने में सहायता मिलेगी। 
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने हिमाचल को हरित राज्य बनाने के प्रयासों के बारे में विस्तृत चर्चा की और आयोग से इस लक्ष्य को हासिल करने में सहयोग करने का आग्रह किया। आयोग के सदस्य, प्रसिद्ध विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने प्रदेश की मांगों के संबंध में बहुमूल्य जानकारी दी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *