Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में सोमवार को 9 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टैस्ट में इनकी पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 445 सैंपल लिए गए, जिनमें से 9 पॉजीटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में कोई भी पॉजीटिव मामला सामने नहीं आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की आशंका के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसको देखते हुए विदेशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। इन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है तथा कोरोना टैस्ट के लिए इनके सैंपल लिए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला में 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण सोमवार से आरंभ कर दिया गया है। जिला के सभी 6 स्वास्थ्य खंडों के स्कूलों में पात्र बच्चों की वैक्सीनेशन का कार्य विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *