शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुष्क मोैसम में रात के तापमान के लुढ़कने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है तथा समूचा प्रदेश भयंकर शीतलहर की चपेट में है। आठ प्रमुख नगरों का न्यूनतम तापमान जहां माइनस में पहुंच गया है। वहीं कुछ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु के समीप दर्ज किया गया।
राजधानी शिमला में बीती रात – 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शिमला के अलावा लाहोैल-स्पीति, किन्नोैर, कुल्लू, मंडी ओैर सोलन जिलों में भी तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मोैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 24 घंटों के दोैरान पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 18, 19 व 20 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मोैसम साफ रहेगा।
मोैसम विभाग के मुताबिक लाहोैल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं किन्नोैर के कल्पा में न्यूनतम तापमान -6 डिग्री सेल्सियस, मनाली में -2 डिग्री, कुफरी में -1.8 डिग्री, भुंतर में -1 डिग्री, सुंदरनगर में -0.7 डिग्री, सोलन में -0.4 डिग्री ओैर शिमला में -0.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
