????????????????????????????????????
Spread the love

बिलासपुर। जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त पंकज राय ने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों या कामगारों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल में करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिन कार्यालयों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कर्मचारियों का ईपीएफ और ईएसआईसी नहीं कटता है उन सभी का ई-श्रम पोर्टल में 31 दिसम्बर से पहले पंजीकरण करवाएं।
पंकज राय ने पंचायतीराज संस्था के सभी पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह मनरेगा में कार्यरत सभी कामगारों का ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करवा कर इस योजना का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत दुर्घटना अथवा मृत्यु या अस्थाई विकलांग होने पर 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रूपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।
उपायुक्त ने कहा कि 16 से 59 वर्ष आयु वाले व्यक्ति, जिसमें किसान, बागवान, ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर, आटो चालक, दुकान में लगे कामगार, मछुआरे, नाई, मोची, दर्जी, मनरेगा वर्कर, नर्स, मंदिर के पुजारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर, दैनिक भोगी कर्मचारी, ठेला चलाने वाले, होटल के कामगार, टाईल मजदूर, वेल्डिंग वाला, खेती करने वाले मजदूर, पशुपालक, डेयरी वाला, ब्यूटी पार्लर के वर्कर आदि सभी ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करवा सकते हैं। लोक मित्र केन्द्र या सीएससी के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है या वेबसाइट https://register.oshram.gov.in/*/user/self. से अपना या किसी अपने का पंजीकरण आप खुद ही कर सकते है।
उन्होंने जिला के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने आस-पास पात्रता रखने वाले किसी भी मजदूर या कामगार का पंजीकरण करवाकर इस पुनीत कार्य में अपनी अहम भूमिका अदा करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में श्रम अधिकारी भावना शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम अश्वनी शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा सभी बीडीओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दरोच, जिला कल्याण अधिकारी उर्मिल पटियाल, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण अभिकरण राजेन्द्र गौतम वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed