शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय, जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है, की पुण्यतिथि पर बुधवार को यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल और पार्षदगण भी उपस्थित थे।
